माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ में हुआ ग्लोबल आउटेज, यूज़र्स को दिख रहा है 'ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ' एरर
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ ग्लोबल आउटेज का सामना कर रहा है और दुनियाभर में हज़ारों यूज़र्स को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) एरर दिख रहा है। माइक्रोसॉफ्ट ने स्पष्ट किया कि यह एरर हाल ही में आए क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण दिख रहा है। गौरतलब है, क्राउडस्ट्राइक विंडोज़ पीसी को एडवांस साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्रदान करता है।