माउंट एवरेस्ट के तिब्बत हिस्से में बर्फीले तूफान में फंसे 1000 पर्वतारोही, बचाव कार्य जारी

माउंट एवरेस्ट के तिब्बती हिस्से में पूर्वी ढलान के पास हज़ारों की संख्या में पर्वतारोही एक शक्तिशाली बर्फीले तूफान में फंस गए हैं जिनमें से करीब 350 पर्वतारोहियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। चीन की स्टेट मीडिया ने रविवार को बताया कि हिमालयन रीज़न में इस मौसम में बर्फीले तूफान का आना बहुत दुर्लभ घटना है।