inshorts

मुकेश अंबानी की रिलायंस भारत में बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ भारत में दुनिया का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा सेंटर बनाने की योजना बना रही है। बकौल रिपोर्ट्स, यह डेटा सेंटर गुजरात के जामनगर में बनेगा और इस डेटा सेंटर की क्षमता तीन गीगावॉट होगी। इस डेटा सेंटर के निर्माण पर लगभग $20-$30 बिलियन का खर्च आ सकता है।