मुकेश अंबानी ने AGM में किया एलान, 2026 की पहली छमाही में आएगा रिलायंस Jio का IPO
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को 48वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में जियो का आईपीओ लाने की घोषणा की। उन्होंने 44 लाख शेयरधारकों को संबोधित कर कहा कि आईपीओ को 2026 की पहली छमाही तक सूचीबद्ध करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि जियो के ग्राहक 50 करोड़ के पार चले गए हैं।