ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 26वें स्थान पर हैं। आंकड़ों के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति $85.8 बिलियन आंकी गई है और इस साल उनकी संपत्ति में करीब ₹2,09,583 करोड़ ($21.9 बिलियन) की गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है, यह गिरावट उनकी कुल संपत्ति में लगभग 20.4% की कमी है।