बिज़नेसमैन हर्ष गोयनका ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें उद्योगपति मुकेश अंबानी सफलता का फॉर्मूला बताते दिख रहे हैं। वह बोल रहे हैं, "स्वामी विवेकानंद ने कहा है- एक विचार लो...उसे जीवन बना लो...उसके बारे में सोचो, सपने देखो...उसे जियो...शरीर के हर हिस्से को उसमें डूब जाने दो...बाकी सभी विचार को किनारे रख दो...यही सफल होने का तरीका है।"