मेक्सिको के आसमान में दिन के समय बड़े पंखों वाला एक काला जीव उड़ता नजर आया। इसका वीडियो हाल ही में टिकटॉक पर वायरल हो गया। ऑनलाइन कई लोग दावा कर रहे हैं कि यह उड़ने वाला डायनासोर है। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह संभवतः कोई बड़ा पक्षी है।