inshorts

मेक्सिको में किराने की दुकान में लूट रोकने में बिल्ली ने की मदद, वीडियो आया सामने

मेक्सिको के पुएब्ला में मिसिफू नामक बिल्ली ने एक किराने की दुकान में लूट की कोशिश नाकाम करने में मदद की जिसका वीडियो सामने आया है। नकाबपोश लुटेरे ने कर्मचारी को हथियार दिखाकर कैश काउंटर खोलने की धमकी दी। तभी कर्मचारी की बेटी ने बिल्ली को उसकी ओर धकेल दिया। बिल्ली ने फुफकारकर और पंजे मारकर लुटेरे को भगा दिया।