मेक्सिको में बस व ट्रक की टक्कर में 41 लोगों की हुई मौत, 18 खोपड़ियां बरामद

दक्षिणी मेक्सिको में शनिवार सुबह एक ट्रक और यात्रियों से भरी बस के बीच भीषण टक्कर हो गई जिससे ट्रक-बस के चालकों समेत 41 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, अबतक 18 खोपड़ियां बरामद की गई हैं। बस ऑपरेटर 'टूर्स अकोस्टा' ने कहा कि बस में 48 यात्री सवार थे और यह कानकुन से तबास्को जा रही थी।