मेक्सिको में मारा गया यूरोप का सबसे खूंखार अपराधी मार्को एब्बन
यूरोप के सबसे खूंखार अपराधियों में शामिल ड्रग तस्कर मार्को एब्बन को मेक्सिको सिटी से करीब 25 किलोमीटर दूर अटिज़ापान डी ज़ारागोज़ा के एक शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एब्बन ब्राजील से नीदरलैंड्स में ड्रग्स की तस्करी में शामिल था और उसे 2020 में 7 साल से अधिक की सज़ा सुनाई गई थी।