मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कनौजिया व यूपी STF के बीच हुई मुठभेड़ का वीडियो आया सामने
मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया और यूपी एसटीएफ के बीच हुई मुठभेड़ का वीडियो सामने आया है जिसमें गोलियों की गूंज सुनाई दे रही है। यूपी एसटीएफ ने शनिवार की रात जमशेदपुर में झारखंड पुलिस के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन में अनुज कनौजिया को ढेर कर दिया था। अनुज कनौजिया पर ₹2.5 लाख का इनाम था।