मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया को यूपी STF ने जमशेदपुर में किया ढेर

गैंगस्टर व राजनेता मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया को शनिवार रात यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान में जमशेदपुर में ढेर कर दिया। मुठभेड़ में कथित तौर पर 25 राउंड से अधिक गोलियां चलीं व इसमें एसटीएफ के डीएसपी धर्मेश कुमार शाही को भी गोली लग गई है। कनौजिया पर ₹2.5 लाख का इनाम था।