मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा देते हैं तो क्या होगा?
अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार राष्ट्रपति को लिखित इस्तीफा सौंपते हैं तो इससे चुनाव आयोग का कामकाज नहीं रुकेगा क्योंकि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी पद पर बने रहेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री वाले पैनल की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नए मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करेंगी।