मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ईवीएम पर संदेह को लेकर कहा है, "आरोप और इल्ज़ामातों का दौर चले कोई बात नहीं, झूठ के गुब्बारों को बुलंदी मिले कोई शिकवा नहीं।" उन्होंने कहा, "हर परिणाम में प्रमाण देते हैं...पर वे बिना सबूत शक की नई दुनिया रौनक करते हैं...और शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं है।"