मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए क्यों नहीं हुआ शमी का चयन

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पेसर मोहम्मद शमी को इंग्लैंड में हुई टेस्ट सीरीज़ और ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर रखने की वजह बताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला फिटनेस पर केंद्रित था। उन्होंने कहा, "अगर वह फिट होते तो इंग्लैंड जाने वाली फ्लाइट में होते...हम उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम में चाहते थे..लेकिन वह फिट नहीं थे।"