मुख्यमंत्री विजय ने शराब की सैंकड़ों दुकानें बंद करने का दिया आदेश
तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने 717 सरकारी शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया कि पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टेशनों से 500-मीटर के दायरे में स्थित दुकानें बंद की जाएंगी। तमिलनाडु सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल राज्य में कुल 4,765 'सरकारी' शराब की दुकानें हैं।