मैगी बनाने वाली नेस्ले का Q2 में 17% गिरा मुनाफा, रेवेन्यू में हुआ इजाफा

मैगी व किटकैट जैसे प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया ने जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा ₹743.17 करोड़ रहा जो पिछले साल के मुनाफे ₹899.49 करोड़ से 17% कम है। वहीं, इस दौरान ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 10.5% बढ़कर ₹5,643.61 करोड़ हो गया।