मैगी में नींद की गोलियां मिलाकर नाना को खिलाने वाली नातिन को कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सज़ा
ग्वालियर (एमपी) ज़िला न्यायालय ने प्रेमी संग फरार होने से पहले नाना और मामा को मैगी में नींद की दवा मिलाकर खिलाने वाली नातिन को 7 साल सश्रम कारावास की सज़ा सुनाई है। गौरतलब है, नशीली मैगी खाने के तीन दिन बाद युवती के नाना की मौत हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया था।