मैगज़ीन कवर पर दिखा ट्रंप के नाक से बहता क्रूड ऑयल, लोगों ने कहा तेल से बनी ‘हिटलर मूंछ’

स्लोवेनिया की मैगज़ीन 'ऑब्जेक्टिव' का एक कवर ऑनलाइन वायरल हुआ है। इस कवर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को इस तरह दिखाया गया है कि उनकी नाक के नीचे क्रूड ऑयल टपकता हुआ नज़र आता है जिसे लोग एडॉल्फ हिटलर की तेल की मूंछ जैसा बता रहे हैं। वहीं, मैगज़ीन कवर पर लिखा है, "अमेरिका का वेनेज़ुएला पर हमला।"