'बुंदेलखंड का शेर' कहे जाने वाले राजा छत्रसाल ने 56-वर्षों तक बुंदेलखंड पर शासन किया और इस दौरान करीब 52 युद्ध जीते थे। छत्रसाल जब 12 वर्ष के थे तब मुगल सम्राट औरंगज़ेब ने उनके पिता चंपत राय की धोखे से हत्या करवा दी थी। राजा छत्रसाल ने औरंगज़ेब के खिलाफ लड़ाई लड़ी और कभी मुगलों से हार नहीं मानी।