वृंदावन (यूपी) में स्थित श्री राधा दामोदर मंदिर में स्थापित भगवान दामोदर की मूर्ति को मुगल शासक औरंगज़ेब के हमले से बचाने के लिए 1670 में जयपुर (राजस्थान) भेज दिया गया था। बकौल रिपोर्ट्स, 1740 के आसपास मूर्ति को दोबारा मंदिर में स्थापित किया गया। यह मंदिर 7 गोस्वामी मंदिरों में से एक है जिसकी स्थापना 1542 में हुई थी।