मंगल ग्रह पर 2029 तक शुरू हो सकता है इंसानों का उतरना: एलन मस्क
स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने दावा किया है कि अगर उनके 'स्टारशिप' की लैंडिंग सही रही तो 2029 तक मंगल ग्रह पर मानव लैंडिंग शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि 2031 की संभावना अधिक है। मस्क ने कहा कि अगले साल के अंत में 'ऑप्टिमस' को लेकर उनका स्टारशिप मंगल ग्रह के लिए रवाना होने वाला है।