मुगल बादशाह अकबर क्यों रोज़ पीते थे हिंदुओं का पवित्र गंगाजल?

मुगल बादशाह अकबर के सलाहकार अबुल फज़ल की किताब 'आइन-ए-अकबरी' में इस बात का ज़िक्र है कि बादशाह अकबर रोज़ हिंदुओं का पवित्र जल गंगाजल पिया करते थे। खबरों के मुताबिक, गंगा जल की शुद्धता और अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए वह इसे पीते थे। लाहौर (पाकिस्तान) में रहने के दौरान अकबर को हरिद्वार (भारत) से गंगाजल पहुंचाया जाता था।