मंगलुरु में IndiGo विमान के पंख से चिंगारी, सभी 236 सुरक्षित
मंगलुरु हवाई अड्डे पर सोमवार शाम IndiGo विमान उड़ान भरने से 100 मीटर पहले उसके पंख से चिंगारी निकली। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान रोका। 229 यात्री और 7 चालक दल सदस्य सुरक्षित रहे। रात 11:30 बजे यात्रियों को दूसरे विमान से बेंगलुरु भेजा गया।