मुगल बादशाह जहांगीर की पत्नी नूरजहां ने अपने पति पर पूर्ण प्रभुत्व स्थापित किया था। नूरजहां मुगल साम्राज्य की एकमात्र ऐसी रानी थीं जिनके नाम के सिक्के जारी किए गए थे और चांदी के सिक्कों पर जहांगीर के नाम संग नूरजहां का नाम छपा होता था। हालांकि, शाहजहां ने बादशाह बनने पर इन सिक्कों को बंद करवाकर पिघला दिया था।