मुगल सल्तनत के पतन के बाद दिल्ली में भीख मांगने लगे थे शहज़ादे नासिर-उल-मुल्क
ख्वाजा हसन निज़ामी की किताब 'बेगमात के आंसू' के मुताबिक, मुगल सल्तनत के पतन के बाद शहज़ादे मिर्ज़ा नासिर-उल-मुल्क दिल्ली की गलियों में भीख मांगने लगे थे। नासिर-उल-मुल्क ने अंग्रेज़ों से बचने के बाद शाहजहानाबाद में अपनी बहन के साथ एक व्यापारी के घर में नौकरी की थी। अंग्रेज़ों की सरकार बनने के बाद दोनों को ₹5/माह पेंशन मिलती थी।