मुगलकाल की सबसे अमीर और खूबसूरत शहज़ादी मानी जाती थीं शाहजहां की बेटी

मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज़ महल की बेटी जहांआरा बेगम मुगलकाल की सबसे अमीर और खूबसूरत शहज़ादी मानी जाती थीं। सिर्फ 14 वर्ष की उम्र में जहांआरा को उस ज़माने में शाहजहां ने सालाना 6 लाख रुपए का वज़ीफा देने का एलान किया था। मुमताज़ महल की मौत के बाद उन्हें सर्वोच्च महिला की उपाधि 'पादशाह बेगम' दी गई थी।