पुणे (महाराष्ट्र) के एक वकील ने बताया है कि पुणे ज़िला अदालत में घरेलू हिंसा के एक मामले की सुनवाई के दौरान जज ने महिला के मंगलसूत्र-बिंदी नहीं लगाने पर सवाल उठाए। बकौल वकील, जज ने महिला से कहा, "मैं देख सकता हूं आपने मंगलसूत्र-बिंदी नहीं लगाई...अगर आप विवाहित महिला की तरह व्यवहार नहीं करतीं तो...पति आपमें दिलचस्पी क्यों दिखाएगा?"