हिंदू धर्म में माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से आध्यात्मिक उन्नति, पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है और अन्न, धन, तिल, गुड़ और घी का दान भी शुभ रहता है।