माघ मेले में आए 'सेंट बाबा' हुए वायरल; श्मशान से लाए सेंट से देते हैं आशीर्वाद
माघ मेले में पहुंचे 'सेंट बाबा' उर्फ बाबा बालक दास वायरल हो गए हैं। शरीर पर सेंट वाली भभूत और आंखों पर काला चश्मा लगाए 'सेंट बाबा' लोगों पर श्मशान से लाया सेंट/इत्र छिड़कर उन्हें आशीर्वाद देते हैं। सामने आए वीडियो में वे 'फैशन चाहे जितना कर लो, चाहे मार लो सेंट, जगत में कोई न परमानेंट' गीत गाते दिखे।