मेघालय की गैंबेग्रे सीट के उप-चुनाव में हुई 90% से अधिक वोटिंग

मेघालय की गैंबेग्रे सीट पर बुधवार को हुए उप-चुनाव में 90.84% मतदान हुआ। इस सीट से मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की पत्नी महताब चंदी संगमा नैशनल पीपल्स पार्टी जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा की भाभी साधियारानी एम. संगमा टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। विधायक सालेंग संगमा के लोकसभा जाने के बाद यह सीट खाली थी।