मेघालय पुलिस ने एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के खिलाफ अपने जूनियर की पत्नी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया कि ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी पर कर्नल की पत्नी ने आरोप लगाया है और मामले की जांच की जा रही है। बकौल पुलिस, अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।