मैच के दौरान कंडोम ऐड दिखाने पर भड़के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद, बोले- बच्चे देख रहे हैं
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आज़ाद ने भारत-इंग्लैंड T20I मैच के लाइव टेलीकास्ट के दौरान कंडोम के विज्ञापन दिखाए जाने की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "बच्चे भारत-इंग्लैंड के बीच T20I मैच लाइव देख रहे हैं...ऐसे में क्या यह शर्म की बात नहीं है कि स्क्रीन पर एडल्ट विज्ञापन आ रहा है?...BCCI को इसपर ध्यान देना चाहिए।"