मैच के दौरान साई किशोर व हार्दिक पंड्या के बीच हुई गहमागहमी, अंपायर ने किया बीच बचाव

आईपीएल 2025 में मैच के दौरान जीटी के साई किशोर और एमआई के हार्दिक पंड्या के बीच गहमागहमी का माहौल हो गया जिसके बाद अंपायर ने बीच बचाव किया। दरअसल, 15वें ओवर में गेंद डालने के बाद साई ने हार्दिक को घूरकर देखा जिसके बाद हार्दिक ने कुछ कमेंट किए। हालांकि, मैच के बाद दोनों को गले लगते देखा गया।