कर्नाटक के लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेल चुके एसएल अक्षय का रविवार को 39-वर्ष की उम्र में बेंगलुरु में एक डिविज़नल मैच खेलने के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। वह 2014-15 में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली कर्नाटक टीम का हिस्सा थे लेकिन उस सीज़न उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था। उन्होंने 2011 में रणजी डेब्यू किया था।