इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के बाद रवींद्र जडेजा से हाथ नहीं मिलाया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें जडेजा स्टोक्स से हाथ मिलाने की कोशिश करते हैं लेकिन स्टोक्स आगे निकल जाते हैं। दरअसल, जडेजा ने स्टोक्स के मैच ड्रॉ करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।