एशिया कप-2025 के फाइनल में भारत की जीत के बाद समारोह के लिए एसीसी अध्यक्ष व पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी के मंच पर आने पर भारतीय फैन्स ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। समारोह करीब 1-घंटे की देरी से शुरू हुआ था। खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ पोस्ट करने वाले नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।