मंच पर बोलते-बोलते हो गया UP के पूर्व मुख्य सचिव का निधन, मृत्यु व काल की सुना रहे थे कहानी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. शंभूनाथ का शनिवार शाम लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, उपन्यास ‘व्यथा कौंतेय की’ के विमोचन के दौरान वह 'कर्ण की मृत्यु' व 'काल' की बात कर रहे थे तभी वह मंच पर गिर पड़े और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया।