मैच फिक्सिंग की कोशिश में फंसे असम के 4 क्रिकेटर, ACA ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
असम क्रिकेट असोसिएशन (एसीए) ने कथित मैच फिक्सिंग की कोशिश के आरोपों में चार क्रिकेटरों (अमित सिन्हा, ईशान अहमद, अमन त्रिपाठी और अभिषेक ठकुरी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि इन खिलाड़ियों ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के दौरान असम टीम के कुछ खिलाड़ियों को गलत गतिविधियों के लिए उकसाने की कोशिश की है।