मिचेल स्टार्क फिर बने ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज
ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने केपटाउन टेस्ट में 9 विकेट लेने के बाद ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन को पीछे छोड़ा। स्टार्क ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग भी हासिल की, हालांकि उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हार मिली। रैंकिंग में भारत के जसप्रीत बुमराह 5वें स्थान पर हैं।