मैच से पहले भारत व आयरलैंड की महिला क्रिकेटर्स ने उड़ाई पतंगें, वीडियो आया सामने

भारत और आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर एक साथ मिलकर पतंग उड़ाई। बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों टीमों की खिलाड़ी पतंग उड़ाती नज़र आ रही हैं। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का तीसरा मैच 15 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।

Load More