दिल्ली कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचल स्टार्क ने रविवार को आईपीएल 2025 में अपने टी20 करियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। उन्होंने सनराइज़र्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड, इशान किशन, नीतीश रेड्डी, हर्षल पटेल और वियान मुल्डर को आउट किया और 3.4 ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट लिए। टी20 में स्टार्क का यह पहला 5 विकेट हॉल है।