मेज़बान देश पाकिस्तान में नहीं खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल

भारत के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह पक्की करने के बाद यह साफ हो गया है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मेज़बान देश पाकिस्तान में नहीं होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च (रविवार) को दुबई में खेला जाएगा। गौरतलब है कि अगर भारत की जगह ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल जीतता तो फाइनल लाहौर में खेला जाता।