यूपी में रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगा राजस्व विभाग दफ्तर में शख्स ने उतारे कपड़े

मुजफ्फरनगर (यूपी) कलेक्ट्रेट में ₹55 लाख का हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर विवाद हो गया। ठेकेदार विनेश कुमार ने राजस्व विभाग के लिपिक कुलदीप कुमार पर ₹20000 रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। विरोध में उन्होंने अपने कपड़े/जूते उतारकर लिपिक को सौंप दिए। वहीं, लिपिक ने आरोपों से इनकार करते हुए ₹20000 की लोकवाणी रसीद अनिवार्य बताई।