inshorts

बिहार में पति के घर के बाहर मायके वालों ने किया महिला का अंतिम संस्कार

मुज़फ्फरपुर (बिहार) में एक महिला की संदिग्ध मौत होने पर मायके वालों ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव सीधे ससुराल ले जाकर पति के घर के मुख्य दरवाज़े पर अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों ने ससुरालवालों पर ज़हर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपी फरार हैं।