मेजर लीग क्रिकेट में पोलार्ड के छक्के से महिला फैन हुई घायल, उन्होंने मांगी माफी
अमेरिका में खेली जा रही मेजर क्रिकेट लीग-2024 में रविवार को लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाज़ कायरन पोलार्ड के छक्के से स्टेडियम के स्टैंड में खड़ी एक महिला फैन घायल हो गई। मैच के बाद पोलार्ड ने महिला के पास जाकर उससे माफी मांगी और उसे अपनी ऑटोग्राफ वाली एक कैप भेंट की।