मुझे किंग कहना बंद करें, मैं अभी तक वहां नहीं पहुंचा हूं: पत्रकारों से बाबर आज़म

पाकिस्तान के बल्लेबाज़ बाबर आज़म ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों द्वारा उन्हें 'किंग' कहे जाने पर कहा है, "कृपया मुझे किंग कहना बंद करें।" बाबर ने कहा, "मैं किंग नहीं हूं, मैं अभी वहां नहीं पहुंचा हूं। टीम में अब मैं एक नई भूमिका में नज़र आ रहा हूं।"