केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्र की एथेनॉल (E20-ईंधन) ब्लेंडिंग नीति को लेकर हितों के टकराव के आरोपों पर कहा है, "मुझे इससे कोई फायदा नहीं होता है।" उन्होंने कहा, "एथेनॉल उत्पादन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07% है। इतनी छोटी हिस्सेदारी के साथ किसी बड़े वित्तीय लाभ का सवाल ही नहीं उठता...एथेनॉल से किसानों को फायदा होगा।"