प्रेमी संग भागी समस्तीपुर (बिहार) की एक लड़की ने वीडियो बनाकर कहा है कि उसने अपनी मर्ज़ी से शादी की है और वह सुरक्षित है। वीडियो में लड़की कह रही है, "मुझे कोई भगा कर नहीं लाया, मैं इनको (प्रेमी) भगाकर लाई हूं...मुझे खोजने की कोई ज़रूरत नहीं। मेरी सौतेली मां हमेशा ताने देती थी, मारती थी...और गाली देती थी।"