मुझे किसी से शिकायत नहीं है: एशिया कप में नहीं चुने जाने को लेकर मोहम्मद शमी
भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने एशिया कप में चयन न होने पर कहा, "मैंने न तो किसी पर आरोप लगाया है और न ही शिकायत की है कि चयनकर्ताओं को मुझसे बात करनी चाहिए या नहीं।" उन्होंने कहा, "अगर मैं आपकी योजनाओं में फिट बैठता हूं तो मुझे टीम में चुनिए। अगर नहीं तो मुझे मत चुनिए।"